बिधूना। 10 दिन पहले अपने चाचा एवं दादी पर आरोप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके सुर्खियों में आईं विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को आखिरकार भाजपा ने बिधूना से अपना चेहरा घोषित कर दी दिया। अब इस सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है।
भाजपा ने रिया के पिता और चाचा के सामने एक चुनौती रख दी है। क्योंकि सपा विनय शाक्य या फिर उनके भाई देवेश शाक्य को इस सीट से टिकट दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो एक ही परिवार के लोगों के बीच होने वाले चुनावी मुकाबले पर हर किसी की नजर रहेगी।
वैसे तो बिधूना विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य काफी समय से भाजपा के लिए वोट मांग रही थीं। बिधूना से भाजपा से प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन बिधूना के राजनीति में उस समय रिया के एक वीडियो ने भूचाल ला दिया, जब 11 जनवरी को रिया शाक्य ने अपने चाचा देवेश शाक्य और दादी पर पिता का अपहरण करने का आरोप लगाया। राजनीतिक पंडित मानते हैं कि रिया शाक्य ने इस वीडियो में सूझबूझ का परिचय देते हुए भाजपा के स्थानीय, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दिल में जगह बना ली थी।
दरअसल, पिता विनय शाक्य के साथ चाचा देवेश के सपा में जाने की सुगबुगाहट के बीच वह संदेश देतीं नजर आईं कि वह भाजपा के साथ हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपने पिता की तारीफ करके भाजपा में बिधूना विधानसभा पर अपनी दावेदारी पक्की कर ली थी।
वीडियो में रिया ने बताया था कि एक मई 2018 को उनके पिता बीमार हुए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह स्वयं पीजीआई में 4-5 बार उनके पिता को देखने आए। साथ ही उच्चस्तरीय डाक्टरों के पैनल के माध्यम से उनके पिता का इलाज भी कराया।
वीडियो में रिया ने चाचा पर हमला बोला था जबकि अपने पिता के लिए नरम बोल दिखाए थे। बता दें कि बिधूना विधायक विनय शाक्य पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में चले गए थे। 15 जनवरी को सपा की सदस्यता ले ली थी। भाजपा की घोषित प्रत्याशी रिया शाक्य पुणे से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुकीं हैं। वह लगभग 26 वर्ष की हैं। रिया क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज भी संचालित करतीं हैं।
मुलायम के साढ़ू भी जा चुके हैं भाजपा में
11 जनवरी के बाद बिधूना विधानसभा में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम हुए। पहले भाजपा विधायक विनय शाक्य अपने भाई देवेश शाक्य के साथ सपा में शामिल हुए। इसके बाद सपा के संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएल भाजपा में शामिल हो गए।
अब भाजपा ने पूर्व विधायक विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य को बिधूना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जानकारों का मानना है कि अब जब तक कि बिधूना विधानसभा से सपा का प्रत्याशी घोषित नहीं हो जाता, तब तक इस भीषण ठंड में बिधूना विधानसभा से राजनीतिक सरगर्मी का ताप बढ़ा रहेगा।
आज इस article में हम एक ऐसी technology के बारे में बात करने वाले हैं जिसका इस्तेमाल आज बड़ी-बड़ी companies कर रही हैंl आज हम बात करने वाले हैं Chatbot के विषय में। अगर आप technology और computers की field में रुचि रखते हैं तो आपने Chatbot का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन अगर आप chatbot के बारे में कुछ नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं आप बिलकुल सही जगह पर हैं। क्योंकि आज इस article में हम आपको Chatbot के विषय में जरूरी जानकारी देने वाले हैं जैसे – Chatbot क्या है, कितने प्रकार का होता है, इसके फायदे और नुक्सान क्या हैं आदि। Chatbot क्या है (What is Chatbot) Chatbot शब्द को अगर दो हिस्सों में बांटा जाए तो इसका विभाजन होगा Chat और Bot. Chat का मतलब होता है बातचीत और Bot का मतलब होता है Robot. इस तरह Chatbot का मतलब होता है बातचीत करने वाला robot. ये कोई physical robot नहीं होता है। Chatbot एक तरह का computer program है जिसे normal question-answering के लिए बनाया गया है। Chatbot से कोई भी बात कर सकता है। जैसे ही आप chatbot से कोई ऐसा सवाल पूछेंगे जिसका जवाब उसे पता होगा तो...
Comments
Post a Comment
Thanks you For Visit My Page.