Skip to main content

बिधूना विधायक के भाई समेत दो पर धमकाने का मुकदमा

बिधूना। बिधूना विधानसभा की राजनीति दिन पर दिन गरमाती जा रही है। विधायक के भाई और भाजपा बूथ अध्यक्ष के बीच हुई वार्ता में एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। सोमवार को पुलिस ने भाजपा बूथ अध्यक्ष की तहरीर पर गाली देने और धमकी देने के आरोप में विधायक के भाई समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप यह भी लगाया कि 16 जनवरी को दोबारा फोन कर घर में रहने लायक न छोड़ने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवेश शाक्य समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Post a Comment

Thanks you For Visit My Page.